अलग से अर्थ - अतिरिक्त रूप से , और अधिक। अल्लाह को प्यारा होना अर्थ - मर जाना। अवकाश न होना अर्थ - फुर्सत न होना , गुंजाइश न होना। अवधि बदना अर्थ - किसी काम के लिए समय निश्चित करना। अच्छे दिन आना अर्थ - सुख-समृद्धि का समय आना। अछूत रहना अर्थ - प्रभावित या ग्रस्त न होना। अजीब लगना अर्थ - विचित्र प्रतीत होना। अटकल लड़ाना अर्थ - अनुमान लगाना , उपाय सोचना। अटका रहना अर्थ - रुकना , टिकना , ठहरना। अठखेलियाँ सूझना अर्थ - केलि-क्रीड़ा की ओर प्रवत्त होना।