Skip to main content

Posts

अख़बार की सुर्खियों में रहना अर्थ - खूब चर्चित होना। अघाना अर्थ - तृप्त होना। अचार डालना अर्थ - निष्प्रयोजन रखे रखना।

अख़बार की सुर्खियों में रहना     अर्थ - खूब चर्चित होना।   अघाना    अर्थ - तृप्त होना।   अचार डालना      अर्थ - निष्प्रयोजन रखे रखना।   अच्छे आना       अर्थ - विशेषत: शुभ अवसर पर किसी के यहाँ पहुँचना।   अच्छे घर बयाना देना     अर्थ - ऐसे व्यक्ति से झगड़ा खड़ा करना जो अपेक्षाकृत अधिक शक्तिशाली हो।   अच्छी आँख से देखना     अर्थ - अच्छे भाव से देखना।   अ‍पनी बात का पूरा होना   अर्थ - अपने वचन का पक्का होना।   अपनी बात का होना      अर्थ - अपनी बात का पक्का होना।   अपनी बात का एक ही     अर्थ - ऐसा व्यक्ति जो अपने वचन का इतना पक्का हो कि बहुतों में से एक हो।   अपनी बात का पक्का     अर्थ - ऐसा व्यक्ति जो अपना वचन सदा निभाता हो।

अक्ल पर पर्दा पड़ना अर्थ - तेरी अक्ल पर भी पत्थर पड़ गए हैं। (शिवानी) अक्ल मारी जाना अर्थ - समय पर बुद्धि का यथोचित काम न करना। अक्ल लड़ाना अर्थ - किसी निष्कर्ष तक पहुँचने के लिए माथापच्ची करना।

  अक्ल पर पर्दा पड़ना     अर्थ - तेरी अक्ल पर भी पत्थर पड़ गए हैं। (शिवानी)   अक्ल मारी जाना  अर्थ - समय पर बुद्धि का यथोचित काम न करना।   अक्ल लड़ाना      अर्थ - किसी निष्कर्ष तक पहुँचने के लिए माथापच्ची करना।   अक्ल सठिया जाना अर्थ - बुद्धि का ह्रास होने लगना।   अक्ल से काम न लेना     अर्थ - विवेक पूर्वक काम न करना।   अपने पैर बीतना    अर्थ - स्वयं सहना , बर्दाश्त करना।   अपने पैर काटना/अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना     अर्थ - अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना , ऐसा काम करना जिससे स्वयं अपना बहुत बड़ा अहित या हानि होती हो।   अपने पैरों   अर्थ - पैदल चलकर।   अपने मरे बिना स्वर्ग न मिलना    अर्थ - स्वयं करने पर ही कोई काम होना , बिना कष्ट उठाए सफलता न मिलना।   अपने मुँह/मुख/मियाँ मिट्ठू बनना   अर्थ -अपनी बड़ाई स्वयं करना।

अपनी जेब से देना अर्थ - अपनी रकम देना। अपनी तरफ़ देखना/देख लेना अर्थ - स्वयं अपनी औकात या सामर्थ्य आँकना या अपनी करनी पर विचार करना। अपनी दुनिया अलग बसाना अर्थ - अपनों से दूर जाकर गृहस्थी बसाकर रहना।

  अपनी जेब से देना  अर्थ - अपनी रकम देना।   अपनी तरफ़ देखना/देख लेना अर्थ - स्वयं अपनी औकात या सामर्थ्य आँकना या अपनी करनी पर विचार करना।   अपनी दुनिया अलग बसाना अर्थ - अपनों से दूर जाकर गृहस्थी बसाकर रहना।   अपनी पर आ जाना अर्थ - ठान लेना।   अपनी बला से      अर्थ - कुछ फ़र्क नहीं पड़ता   अपनी बात ऊपर रखना     अर्थ - अपने कथन को ही महत्व देना और दूसरों के कथन को न मानना।   अक्ल से मतलब न होना    अर्थ - मूर्खतापूर्ण आचरण करना।   अक्ल देना   अर्थ - किसी को कोई समझदारी की बात बतलाना   अक्ल दौड़ाना       अर्थ - खूब सोच-विचार करना।   अक्ल पर पत्थर पड़ना।    अर्थ - बुद्धि का भ्रष्ट होना ; फलता , व्यक्ति का उलटा-पुलटा काम करना।

अक्ल के घोड़े दौड़ना अर्थ - हवाई योजनाएँ बनाना। अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना अर्थ - सदा मूर्खतापूर्ण बातें या काम करते रहना। अक्ल खुल जाना अर्थ - समझदारी की बातें करने लगना।

  अक्ल के घोड़े दौड़ना अर्थ - हवाई योजनाएँ बनाना।   अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना    अर्थ - सदा मूर्खतापूर्ण बातें या काम करते रहना।   अक्ल खुल जाना    अर्थ - समझदारी की बातें करने लगना।   अक्ल गुम होना/हो जाना    अर्थ - बुद्धि मारी जाना , उचित कर्तव्य न सूझना।   अक्ल चरने (चली) जाना    अर्थ - समय पर अक्ल का ठीक से काम न करना।   अक्ल ठिकाने न होना       अर्थ - आवेश , क्रोध आदि के कारण बुद्धि का यथायोग्य काम करने में असमर्थ होना।   अक्ल ठिकाने आना/ लगाना अर्थ - क्षति , हानि , अपमान आदि होने पर अपनी ग़लती समझ में आना , ग़लत काम करने वाले को दंड देना।   अपने मन की करना/अपने मन का होना/अपनी चलाना      अर्थ - मनमानी करना , जो मन में आए वही करना , अपने मन की करना या अपना हुकुम चलाना , दूसरे की न सुनना। ,   अपनी जान की पड़ना      अर्थ - आत्मरक्षा की फ़िक्र लगना , बच निकलने की सोचने लगना।   अपनी जान से हाथ धोना   अर्थ - जान देना , मरना

अब तब करना। अर्थ - टाल देना। अक्‍ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना। अर्थ - मूर्खता का काम करना। अक्‍ल पर पत्‍थर/परदा पड़ना। अर्थ - समझ न रहना।

अब तब करना।     अर्थ - टाल देना।   अक्‍ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना।   अर्थ - मूर्खता का काम करना।   अक्‍ल पर पत्‍थर/परदा पड़ना।       अर्थ - समझ न रहना।   अगर-मगर करना    अर्थ - बहाना करना , हीला-हवाली करना।   अटकलें भिड़ाना।    अर्थ - उपाय सोचना।   अठखेलियाँ सूझना। अर्थ - हँसी-दिल्‍लगी करना।   अडियल टट्टू।      अर्थ - हठी , जिद्दी।   अड्डे पर चहकना।   अर्थ - अपने घर पर रोब दिखाना।   अढ़ाई चावल की खिचड़ी अलग पकाना।     अर्थ - सब से अलग सोच–विचार रखना।   अक्ल का पूरा      अर्थ - बिल्कुल बुद्‍धू , परम मूर्ख।  

अपने पूत को कोई काना नहीं कहता। अर्थ - अपनी ख़राब चीज़ को भी कोई ख़राब नहीं कहता है। अपने मुँह मिया मिट्ठू बनाना। अर्थ - अपनी बड़ाई खुद ही करना। अब की अब के साथ, जब की जब के साथ। अर्थ - सदा वर्तमान में ही रहना चाहिए और आज की ही चिंता करनी चाहिए।

  अपने पूत को कोई काना नहीं कहता।     अर्थ - अपनी ख़राब चीज़ को भी कोई ख़राब नहीं कहता है।   अपने मुँह मिया मिट्ठू बनाना।     अर्थ - अपनी बड़ाई खुद ही करना।   अब की अब के साथ , जब की जब के साथ। अर्थ - सदा वर्तमान में ही रहना चाहिए और आज की ही चिंता करनी चाहिए।   अब सतवंती होकर बैठी , लूट लिया सारा संसार।     अर्थ - सारी उम्र तो व्यक्ति बुरे काम करता रहा और बाद में संत बनकर बैठ जाए।   अभी तो तुम्हारे दूध के दाँत भी नहीं टूटे।   अर्थ - अभी तो तुम्हारी उम्र कम है और अभी तुम बच्चे हो और नादान और अनजान हो।   अभी दिल्ली दूर है। अर्थ - अभी कसर बाकी है , अभी काम पूरा नहीं हुआ।   अमरी की जान प्यारी , ग़रीब को दम भारी।   अर्थ - ग़रीब की जान के लाले पड़े हैं।   अरहर की टट्टिया , गुजराती ताला।   अर्थ - मामूली वस्तु की रक्षा के लिए इतना बड़ा इन्तज़ाम।   अलख पुरुष की माया , कहीं धूप कहीं छाया। अर्थ - ईश्वर की लीला देखिए- कोई सुखी है और कोई दु:खी है।   अशर्फ़ियाँ लुटें और कोयलों पर मोहर।       अर्थ - मूल्यवान वस्तु भले ही दे दें , पर छोटी-छोट

अपनी गली में कुत्ता भी शेर। अर्थ - व्यक्ति का अपने घर में ही ज़ोर होता है। अपनी गाँठ पैसा तो, पराया आसरा कैसा। अर्थ - आदमी स्वयं समर्थ हो तो किसी दूसरे पर आश्रित क्यों रहेगा। अपनी चिलम भरने को मेरा झोपड़ा जलाते हो। अर्थ - अपने ज़रा से लाभ के लिए किसी दूसरे की बड़ी हानि करना।

अपनी गली में कुत्ता भी शेर। अर्थ - व्यक्ति का अपने घर में ही ज़ोर होता है।   अपनी गाँठ पैसा तो , पराया आसरा कैसा।    अर्थ - आदमी स्वयं समर्थ हो तो किसी दूसरे पर आश्रित क्यों रहेगा।   अपनी चिलम भरने को मेरा झोपड़ा जलाते हो।      अर्थ - अपने ज़रा से लाभ के लिए किसी दूसरे की बड़ी हानि करना।   अपनी छाछ को कोई खट्टा नहीं कहता।    अर्थ - अपनी चीज़ को कोई बुरा नहीं बताता।   अपनी टाँग उघारिए , आपहि मरिए लाज।     अर्थ - अपने घर की बात दूसरों से कहने से व्यक्ति की खुद की ही बदनामी होती है।   अपनी नींद सोना , अपनी नींद जागना।      अर्थ - पूर्ण रूप से स्वतंत्र होना।   अपनी नाक कटे तो कटे दूसरों का सगुन तो बिगड़े। अर्थ - दुष्ट लोग दूसरों का नुक़सान करते ही हैं , भले ही उनका अपना भी कितना ही नुक़सान हो जाए।   अपनी पगड़ी अपने हाथ ,         अर्थ - अपनी इज्जत अपने हाथ होना।   अपने किए का क्या इलाज। अर्थ - अपने कर्म का फल खुद भोगना ही पड़ता है।   अपने झोपड़े की खैर मनाओ।       अर्थ - अपनी कुशल देखो या अपनी भलाई देखो।